Uttar Pradesh
oi-Punit Kumar Srivastava
CM
Yogi
News
Uttar
Pradesh:
उत्तर
प्रदेश
में
दीपावली
के
त्योहार
को
सुरक्षित
और
स्वास्थ्य
के
अनुकूल
बनाने
के
उद्देश्य
से
मुख्यमंत्री
योगी
आदित्यनाथ
ने
सख्त
रुख
अपनाया
है।
मुख्यमंत्री
के
निर्देश
पर
प्रदेश
सरकार
के
खाद्य
सुरक्षा
एवं
औषधि
प्रशासन
विभाग
ने
08
अक्टूबर
से
17
अक्टूबर
तक
दीपावली
विशेष
अभियान
शुरू
किया
है।
इस
अभियान
के
तहत
अब
तक
प्रदेश
भर
में
खाद्य
सुरक्षा
एवं
औषधि
प्रशासन
की
टीमों
ने
4621
निरीक्षण,
2085
छापे
और
2853
नमूनों
की
जांच
की।
अब
तक
कुल
2993
क्विंटल
मिलावटी
और
अस्वास्थ्यकर
खाद्य
सामग्री
जब्त
की
गई,
जिसका
अनुमानित
मूल्य
₹3.88
करोड़
है।
मानव
उपभोग
के
योग्य
नहीं
होने
पर
1155
क्विंटल
सामग्री
नष्ट
की
गई,
जिसकी
अनुमानित
कीमत
₹1.75
करोड़
है।
उन्नाव,
मथुरा
और
लखनऊ
में
भारतीय
न्याय
संहिता
2023
के
अंतर्गत
तीन
प्राथमिकी
भी
दर्ज
की
गई
हैं।
आम
नागरिकों
के
स्वास्थ्य
से
कोई
समझौता
नहीं
सचिव
खाद्य
सुरक्षा
एवं
औषधि
प्रशासन
डॉ.
रोशन
जैकब
ने
बताया
कि
त्योहारों
को
सुरक्षित,
स्वच्छ
और
आनंददायक
बनाने
के
लिए
प्रदेश
सरकार
संकल्पित
है।
मुख्यमंत्री
योगी
आदित्यनाथ
जी
के
निर्देश
पर
पूरे
प्रदेश
में
मिलावटखोरी
और
स्वास्थ्य
के
लिए
नुकसानदेह
खाद्य
सामग्री
के
खिलाफ
विशेष
अभियान
चलाया
जा
रहा
है।
त्योहारों
के
अवसर
पर
आम
नागरिकों
के
स्वास्थ्य
से
कोई
समझौता
नहीं
किया
जाएगा।
उन्होंने
बताया
कि
शीघ्र
नष्ट
होने
वाली
सामग्री
मौके
पर
ही
जब्त
और
विनष्ट
की
जाती
है,
जिससे
उपभोक्ताओं
की
सुरक्षा
सुनिश्चित
हो
सके।

विभिन्न
जनपदों
में
हो
रही
कार्रवाई
अभियान
में
प्रमुख
कार्यवाहियों
में
उन्नाव
में
215
किलो
खोया
जब्त
कर
नष्ट
किया
गया
और
नमूने
संग्रहीत
कर
एक
एफआईआर
दर्ज
की
गई।
मथुरा
में
400
किलो
मिलावटी
पनीर
नष्ट
किया
गया।
लखनऊ
में
802
किलो
खोया
नष्ट
किया
गया।
झांसी
में
1200
किलो
खोया,
हाथरस
में
790
किलो
मिलावटी
आचार
जब्त
कर
3000
किलो
खराब
आचार
नष्ट
किया
गया।
बुलंदशहर
में
3000
किलो
मिलावटी
रसगुल्ला
व
गुलाबजामुन,
मीरजापुर
में
1478
किलो
मिलावटी
खोया,
सहारनपुर
में
1100
किलो
खोया
नष्ट
किया
गया।
इसी
प्रकार,
हापुड़
में
6000
लीटर
रिफाइंड
सोयाबीन
तेल
जब्त
किया
गया।
दूध,
खोया,
पनीर
और
मिठाई
जब्त
कानपुर
देहात
में
500
लीटर
दूध,
400
किलो
खोया,
2200
किलो
बर्फी,
250
किलो
पेड़ा
और
358
किलो
स्वीट
केक
नष्ट
किए
गए।
गोरखपुर
में
1400
किलो
पनीर
और
खोया
जब्त
और
1000
लीटर
खराब
सरसों
तेल
नष्ट
किया
गया।
मेरठ
में
71
लीटर
पामोलीन
तेल,
20
किलो
स्किम्ड
मिल्क
पाउडर
जब्त
और
35
किलो
रसगुल्ला,
180
किलो
पनीर,
2500
किलो
खोया
नष्ट
किया
गया।
एटा
में
340
लीटर
सरसों
तेल
और
900
किलो
घी
नष्ट
किए
गए।
खीरी
में
871
किलो
खाद्य
सामग्री
जब्त
और
50
किलो
नष्ट
की
गई।
आगरा,
अलीगढ़,
गाज़ियाबाद,
मुजफ्फरनगर
में
भी
लाखों
मूल्य
की
मिलावटी
सामग्री
नष्ट
की
गई।
टोल
प्लाजा
और
हाईवे
पर
भी
चला
अभियान
टोल
प्लाजा
और
हाईवे
पर
भी
अभियान
की
कार्रवाई
में
बड़ी
जब्तियां
शामिल
हैं।
साहिबाबाद
टोल
पर
750
किलो
पनीर,
हापुड़
टोल
छिजारसी
पर
1500
किलो
पनीर,
एनएच
34,
जीटी
रोड
कानपुर
से
4040
किलो
खोया,
बाराबंकी
टोल
से
910
कार्टन
मिलावटी
मिठाई,
और
कानपुर
पनकी
रोड
से
2450
किलो
खोया
नष्ट
किया
गया।
आम
नागरिक
भी
कर
सकते
हैं
शिकायत
प्रदेश
सरकार
ने
आम
नागरिकों
से
अपील
की
है
कि
यदि
कहीं
भी
खाद्य
पदार्थों
में
मिलावट,
नकली
उत्पादों
का
निर्माण
या
विक्रय
अथवा
संगठित
रूप
से
मिलावट
का
कारोबार
संचालित
होने
की
जानकारी
मिले,
तो
उसकी
गोपनीय
सूचना
तुरंत
खाद्य
सुरक्षा
एवं
औषधि
प्रशासन
विभाग
को
दें।
इसके
लिए
विभाग
द्वारा
विशेष
हेल्पलाइन
और
व्हाट्सएप
नंबर
जारी
किए
गए
हैं।
गोपनीय
शिकायत
दर्ज
कराने
के
लिए
टोल
फ्री
नंबर
1800-180-5533
पर
कॉल
की
जा
सकती
है।
मिलावटी
या
नकली
खाद्य
पदार्थ
से
संबंधित
सूचना
व्हाट्सएप
नंबर
9793429747
पर
भेजी
जा
सकती
है।
वहीं
अगर
किसी
को
नकली
या
घटिया
दवाइयों
के
निर्माण
या
बिक्री
की
जानकारी
मिले,
तो
उसकी
सूचना
व्हाट्सएप
नंबर
8756128434
पर
भेजी
जा
सकती
है।
सरकार
ने
कहा
है
कि
ऐसी
शिकायतों
की
पहचान
गोपनीय
रखी
जाएगी
और
दोषियों
के
खिलाफ
कठोर
कार्रवाई
की
जाएगी।
-

UP News: एक धमाका और उड़ गई घर की छत! 12 हुए घायल, सामने आई यह वजह
-

UP Weather: उत्तर प्रदेश में मॉनसून बाय-बाय! दिवाली से पहले गुलाबी ठंड की दस्तक, जानें कब से गिरेगा तापमान?
-

गोरखपुर,वाराणसी और लखनऊ में खिलेगी धूप, अन्य जिलों में ऐसा रहेगा मौसम का मिज़ाज
-

राज्यपाल ने दी स्वीकृति, अब इन कामों को मिलेगी रफ्तार, कुलपति ने बताया पूरा प्लान
-

उत्तर प्रदेश में बनेगी व्यापक ‘शहरी पुनर्विकास नीति’ शहरों के समग्र पुनर्जागरण की दिशा में बड़ा कदम
-

सभी मंडल मुख्यालयों पर स्थापित होंगे दिव्यांग पुनर्वास केंद्र: मुख्यमंत्री
-

DDU University की इस खास पहल से विद्यार्थियों को औद्योगिक परियोजनाओं, इंटर्नशिप और स्थल भ्रमण का मिलेगा अवसर
-

Kal Ka Mausam: दिल्ली-NCR से बिहार तक, कहां बारिश-कहां धूप? किन राज्यों में गिरेगा तापमान? IMD का बड़ा अपडेट
-

सामाजिक अनुसंधान को वैज्ञानिक अनुसंधान बनाने के लिए करना होगा यह काम, इस वजह से है जरूरी
-

Love Story: इंजीनियरिंग करते-करते दे बैठे इस हरियाणवी को दिल, फिर पत्नी के चक्कर में बने IAS! दिलचस्प है कहानी
-

Love Story: 6 साल छोटी शाही परिवार की लड़की को दिल दे बैठा था ये IPS, दहेज में लिया कुछ ऐसा, हिल गए महाराजा!
-

अभिषेक बच्चन को अवॉर्ड मिलने पर ऐश्वर्या राय ने ये क्या शेयर कर दिया? अब क्या कहेगा बच्चन परिवार?
-

Malaysia में फैली महामारी! देश में लॉकडाउन के आसार, हाई अलर्ट के बाद स्कूल बंद, कौन सा है वायरस?
-

Premanand Maharaj: मदीना से उठी प्रेमानंद जी के स्वास्थ्य के लिए दुआ, मुस्लिम युवक का वीडियो वायरल
-

Love Story: इस शादीशुदा नेता को 12 साल छोटी एयरहोस्टेस से हुआ इश्क,नामांकन पत्र ने खोला दूसरी शादी का राज
