सलमान खान के पिता सलीम खान और उनके भतीजे निर्वाण और अरहान खान को सलमान खान के फॉर्महाउस पर देखा गया। बाकी परिवार के सदस्य भी सलमान खान का 60वां जन्मदिन मनाने के लिए इस जगह पर रात भर में पहुंचेंगे। भाईजान के जन्मदिन पर फैमिली मेंबर्स के अलावा नामी डायरेक्टर्स भी शामिल होने वाले हैं।
सलमान खान ने पैपराजी संग काटा केक
सलमान खान का जन्मदिन मनाने के लिए परिवार के सदस्य, बॉलीवुड सेलेब्स उनके फॉर्महाउस पर पहुंचे। रात को सलमान खान ने भी पैपराजी संग केक काटा और खूब सारे फोटो क्लिक करवाए।
View this post on Instagram
सलीम खान और भतीजे सबसे पहले फाॅर्महाउस पहुंचे
कई पैपराजी पेज पर सलमान खान के परिवार के सदस्यों के वीडियो वायरल हैं, जिसमें वे लोग फॉर्महाउस पर पहुंच चुके हैं। सबसे पहले सलमान खान के पिता सलीम और भतीजे अरहान, निर्वाण भी पहुंचे हैं।
क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी भी सलमान के बर्थ डे के लिए पहुंचे, देर रात संजय दत्त भी आए
कुछ दिन पहले धोनी और सलमान खान की फोटो वायरल हुईं, जिसमें धोनी, सलमान खान के फाॅर्महाउस पर मौजूद दिखे। यह थ्रोबैक फोटोज थे। लेकिन अब सलमान खान का जन्मदिन मनाने के लिए धोनी अपने परिवार के साथ पहुंचे हैं। एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में शामिल होने के बाद देर रात संजय दत्त भी सलमान की बर्थ डे पार्टी में शिरकत करते दिखे।
अरबाज खान भी हुए स्पॉट
सलमान खान के पिता सलीम खान, भतीजों के बाद उनके छोटे भाई अरबाज खान भी फॉर्महाउस पर नजर आए। वह भी अपने भाई के बर्थ डे बैश में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं।
रकुल प्रीत से लेकर जेनिलिया डिसूजा भी भाईजान की पार्टी में पहुंचीं
सलमान खान के घर की सिक्योरिटी बढ़ाई गई
एक तरफ सलमान खान अपना जन्मदिन फॉर्महाउस पर मनाएंगे। वहीं उनके मुंबई वाले घर के बाहर सिक्योरिटी बढ़ा दी गई। वहां पर अच्छी-खासी पुलिस नजर आ रही हैं।
