{“_id”:”68ff196081e6af5670083b39″,”slug”:”aibe-20-registration-window-closing-soon-apply-at-allindiabarexamination-com-till-28-oct-2025-10-27″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”AIBE 20 Registration: अखिल भारतीय बार परीक्षा का फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बेहद नजदीक, तुरंत करें आवेदन”,”category”:{“title”:”Education”,”title_hn”:”शिक्षा”,”slug”:”education”}}
BCI AIBE 20 Registration 2025: बार काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से 20वीं अखिल भारतीय बार परीक्षा के लिए उपलब्ध पंजीकरण विंडो बहुत जल्द बंद कर दी जाएगी। इच्छुक उम्मीदवारों को तुरंत आवेदन करने की सलाह दी जाती है।
AIBE 20
– फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विस्तार
AIBE 20 Registration Last Date: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) बहुत जल्द ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE 20) के लिए आवेदन विंडो बंद करने वाली है। जिन भी उम्मीदवारों ने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, वे तुरंत आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर आवेदन पत्र भरकर जमा कर दें। पंजीकरण करने की अंतिम तिथि कल, यानी 28 अक्तूबर है।
परीक्षा से जुड़ा कार्यक्रम पहले ही जारी किया जा चुका है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 29 सितंबर से शुरू हुआ था और भुगतान की आखिरी तारीख 29 अक्तूबर है। आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए 31 अक्तूबर तक का समय दिया गया है। बीसीआई ने बताया है कि परीक्षा 30 नवंबर 2025 को कराई जाएगी। इसके लिए एडमिट कार्ड 15 नवंबर से डाउनलोड किए जा सकेंगे।
| गतिविधि | महत्वपूर्ण तारीखें |
|---|---|
| ऑनलाइन पंजीकरण शुरू | 29 सितंबर 2025 |
| ऑनलाइन भुगतान शुरू | 29 सितंबर 2025 |
| पंजीकरण की आखिरी तारीख | 28 अक्तूबर 2025 |
| ऑनलाइन भुगतान की आखिरी तारीख | 29 अक्तूबर 2025 |
| आवेदन सुधार की आखिरी तारीख | 31 अक्तूबर 2025 |
| एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख | 15 नवंबर 2025 |
| परीक्षा की तारीख | 30 नवंबर 2025 |
